देहरादून, दिसम्बर 3 -- वन विभाग मसूरी की टीम ने अवैध खनन ले जा रहे तीन पीकअप वाहनों को सीज किया है। बुधवार को वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अवैध खनन कर खनिज ले जा रहे तीन पीकअप वाहनों को पकड़ कर सीज कर दिया। जांच में सामने आया कि एक वाहन में अवैध रूप से पत्थर व दो वाहनों में उप खनिज ले जा रहे थे। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि वन विभाग द्वारा अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन पिकअप वाहनों को सीज कर दिया।टीम में वन दरोगा अभिषेक सजवाण, वन बीट अधिकारी राहुल, हरेंद्र, दलवीर सिंह सजवाण, मुलायम सिंह पयाल, प्रदीप गैरोला, नरेंद्र कुमार शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...