लखीमपुरखीरी, जुलाई 4 -- पलिया शहर सहित क्षेत्र में वन विभाग के द्वारा वृहद स्तर पर पौधरोपण किए जाने का कार्य किया और कराया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को वन विभाग के द्वारा शहर के टेहरा तिराहे पर स्थित जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज स्कूल परिसर व तहसील आवास के पास नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता व उनके पुत्र वरुण गुप्ता द्वारा दर्जनों फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता ने मौजूद लोगों को पौधों की देखभाल व उसकी सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पौधे हरियाली व शुद्ध वायु का विकल्प है। इस अवसर पर संकल्प लिया गया कि पौधे लगाने के बाद इनकी देखरेख भी करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.