चंदौली, जनवरी 15 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। भाकपा माले, किसान महासभा, खेग्रामस, आरवाईए और एपवा के संयुक्त आह्वान पर गुरुवार को गढ़वा केराडीह, सपही, शेरपुर रसिया सहित विभिन्न गांवों में बसे बनवासी, दलित और गरीब परिवारों को उजाड़ने की कार्रवाई के विरोध में नगर में प्रतिरोध मार्च निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने चकिया राजपथ वन रेंज कार्यालय के सामने नारेबाजी कर सभा की। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य स्थाई समिति सदस्य एवं जिला सचिव अनिल पासवान ने कहा कि वनाधिकार कानून के तहत चकिया तहसील क्षेत्र में हजारों दावे दाखिल किए गए हैं, जो यह साबित करते हैं कि परंपरागत वन निवासी पीढ़ियों से इन क्षेत्रों में रहकर खेती करते आ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि वन विभाग की मनमानी नहीं रुकी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। विजई राम ने कहा कि एक ओर गढ...