फतेहपुर, अप्रैल 16 -- खागा। वन विभाग की सुरक्षित भूमि में वृक्षों को नष्ट करके दबंगों ने अवैध कब्जा कर निर्माण का आरोप लगाते हुए चितौली गांव के पूर्व प्रधान ने उच्चाधिकारियों से लिखित शिकायत की। शिकायतकर्ता ने अवैध कब्जे में वन विभाग के अधिकारियों की साठगांठ का आरोप लगाया है। वनविभाग मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मामला क्षेत्र के चितौली ग्राम सभा का है। गांव के पूर्व प्रधान रामशिरोमणि ने अधिकारियों को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाते हुए बताया कि गांव स्थित वनविभाग की सुरक्षित जमीन पर कुछ माह पूर्व गांव निवासी कुछ लोगों ने वृक्षों को नष्ट कराते हुए अवैध कब्जा कर निर्माण शुरू करा दिया था। अधिकारियों को बताया कि वनविभाग के कर्मचारियों की साठ गांठ की वजह से अवैध कब्जा व निर्माण नहीं हटाया जा रहा है। इस संबन्ध में वनरेंजर गौरव सिंह ने बता...