दुमका, अगस्त 26 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के गोलबंधा पंचायत के हथियापाथर के रास्ता टोला निवासी मनोज बेसरा के घर में बीते रविवार रात करीब 3 बजे एक विशाल अजगर सांप निकलने से आस पड़ोस में अफरातफरी मच गई। गृहस्वामी मनोज ने जानकारी देते हुए कहा जिस घर में अजगर निकला उस घर में मुर्गी पालन करते हैं। रात करीब तीन बजे मुर्गी घर से उनकी शोरगुल सुनकर वे पहुंचे तो मुर्गी का चूजा को निगलते अजगर को देखा गया, जिसकी जानकारी परिजन व आस पड़ोस के लोगों को दिया। सभी लोग दौड़ते हुए आए और इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम पहुंचकर अजगर को रेस्क्यू कर लिया। उन्होंने आगे बताया कि रात भर में अजगर ने कुल 14 मुर्गी के चूजा खा गए है। इस संबंध में वनरक्षी अनुराग से पूछे जाने पर बताया कि ग्रामीणों के सूचना पर अजगर सांप को सुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.