कोडरमा, अप्रैल 22 -- कोडरमा, संवाददाता । जिले में वन परिक्षेत्र में खनन माफिया द्वारा अवैध खनन का कार्य जोरों से जारी है। वन विभाग कोडरमा की टीम ने रविवार रात मेघातारी फुटलहिया ललकी जमुना जंगल से खाली शक्तिमान जब्त किया है। जबकि चालक भागने में सफल रहा। वन क्षेत्र पदाधिकारी वन्य प्राणी प्रक्षेत्र कोडरमा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने फुटलहिया ललकी जमुना जंगल में खाली शक्तिमान को जब्त किया। संभवत अवैध उत्खनन में शामिल लोग खनिजों के अवैध उत्खनन के बाद शक्तिमान में अवैध ढिबरा लोड करने जा रहे थे। वन विभाग की टीम के आने की भनक लगने पर लोग वाहन को छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। वन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। मौके पर उस्मान अंसारी, छत्रपति शिवाजी, सिकंदर यादव, दुर्गा महतो, कुंदन कुमार और व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.