शामली, जनवरी 5 -- शामली के आधा दर्जन गांवों में कथित वन भूमि अतिक्रमण को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में चल रही कार्यवाही अब एक संवेदनशील सामाजिक और मानवीय मुद्दे का रूप लेती जा रही है। इस मामले में जहां एक ओर वन विभाग द्वारा वन भूमि संरक्षण के उद्देश्य से सर्वे, सीमांकन, नोटिस जारी करने और बेदखली की प्रक्रिया शुरू की गई है, वहीं दूसरी ओर प्रभावित ग्रामीणों ने इसे अपने अस्तित्व, आवास और आजीविका पर सीधा हमला बताया है। बरनावी के नौ लोगो ने अपने वकील के माध्यम से शपथपत्र दाखिल करते हुए मानवीय आधार पर पक्षकार बनाने की मांग की है।न्यायाधिकरण मे अलगी सुनवाई नौ जनवरी को होगी। एनजीटी में लंबित वन विभाग की भूमि पर चले आ रहे अतिक्रमण के मामले मे शामली जिले के बरनावी,अकबरपुर सुनहैटी,बीबीपुर हटिया,दभेडी बुजुर्ग, बीबीपुर जलालाबाद,पावटी खुर्द व...