हल्द्वानी, मार्च 9 -- रामनगर। उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संघ के प्रांतीय कार्यकारणी के द्विवार्षिक चुनाव रविवार को संपन्न हुए। आमडण्डा में हुए चुनाव में त्रिलोक सिंह बिष्ट को अध्यक्ष और गोविंद सिंह मेहरा को महामंत्री चुना गया। रामनगर में चुनाव अधिकारी सतीश चन्द्र शर्मा एवं जमन राम की देखरेख में चुनाव कराए गए। राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के महामंत्री बीएस रावत के नेतृत्व में बहुमत से सम्पन्न हुए। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश चन्द्र पैन्यूली, उपाध्यक्ष अंगद प्रसाद शुक्ला, उप महामंत्री दिवाकर शाही व भास्कर पपनै, संगठन मंत्री हरीश चन्द्र नौटियाल व गोविंद सिंह बिष्ट, प्रचार मंत्री गजेंद्र सिंह राणा व पूरण सिंह रावत, कार्यालय मंत्री मनोज बेलवाल, कोषाध्यक्ष ललित मोहन तिवारी, संरक्षक बीएस रावत और मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह राणा बना...