लातेहार, जुलाई 24 -- लातेहार, प्रतिनिधि। वन प्रमंडल एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वावधान में राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय पाण्डेयपुरा, लातेहार में 76वें वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि विधायक, प्रकाश राम, वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, जिप अध्यक्ष पूनम देवी, समेत अन्य के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण जागरुकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री राम ने कहा कि वन महोत्सव केवल एक प्रतीकात्मक आयोजन नहीं है, बल्कि यह प्रकृति से जुड़ाव, जलवायु संतुलन और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से वृक्षारोपण में भा...