आरा, सितम्बर 27 -- सहार, संवाद सूत्र। भोजपुर वन प्रमंडल की देखरेख में सहार प्रखंड के जीएन पब्लिक स्कूल में शनिवार को प्रखंड स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया गया। पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बिहार के तत्वावधान में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत वनों के क्षेत्र पदाधिकारी (रेंजर) दीपक कुमार पाण्डेय ने विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व स्थानीय गणमान्य अतिथियों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर संबोधित किया। उन्होंने स्कूली छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित करने को संकल्पित किया। वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक तहसीन अहमद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप केवल एक पौधा लगाकर ही अपनी जिम्मेदारी पूरी न समझें। इसे आप अपनी तरफ से अपनी मां के नाम एक उपहार की तरह समझें। प्रकृति हमारी मां है और इ...