गिरडीह, फरवरी 13 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। खुखरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरना में वन भूमि पर अतिक्रमण के मामले में वन विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम वन भूमि में अतिक्रमण कर घर बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं निर्माणाधीन घर को ध्वस्त कर दिया है। बताया जाता है कि बुधवार देर शाम वन विभाग की टीम खुखरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरना में छापेमारी कर वनभूमि अवैध कब्जा करने व घर बनाने के मामले में कार्यवाई की है। विभाग की टीम ने सत्येंद्र कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। कानूनी कार्यवाई करते हुए टीम ने न केवल निर्माणाधीन घर को ध्वस्त कर वनभूमि को मुक्त कराया बल्कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। टीम में प्रभारी वनपाल पंकज कुमार, जूलियस जस्टिन मुर्मू,संजय पंडित, सुरुच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.