गया, फरवरी 20 -- जिले के वन विभाग की जमीन पर निवास कर रहे परिवारों को दूसरे स्थान पर पुनर्वास के लिए 44 परिवारों को बिहार सरकार की भूमि उपलब्ध करायी गयी। उन्हें भूमि के बासगीत पर्चे दिए गए गए। केंद्रीय मंत्री सूक्ष्म एवं लघु उद्यम मंत्रालय के मंत्री जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को समाहरणालय के सभागार में 44 परिवारों को बास भूमि के पर्चे दिए। सभी लाभुक नगर अंचल क्षेत्र के तहत आजाद नगर मौजा कंडी स्थित वन विभाग की जमीन पर बसे हुए थे। अब उन्हें बिहार सरकार के जमीन पर शिफ्ट किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने डीएम को कहा कि उक्त लाभुकों के निवास स्थान के समीप सड़क का निर्माण, पेयजल की आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, नाली-गली, बच्चों को पढ़ने के लिए विद्यालय सहित अन्य सभी विकास की योजनाएं तेजी से उपलब्ध करवाया जाए। डीएम शशांक श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.