चतरा, नवम्बर 11 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज में वन विभाग के द्वारा मंगलवार को कोदलया वन क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाकर दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियो में कोदलया गांव के अंकेश कुमार और रामजतन साव शामिल है। अंकेश कुमार के द्वारा वन विभाग की जमीन पर पुराने घर को तोड़कर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। जिसकी गुप्त सूचना रेंजर सूर्य भूषण कुमार को मिला था। जिसके बाद छापामारी अभियान चलाकर उक्त करवाई किया गया। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। दोनों को फिजिकल जांच के बाद चतरा भेज दिया गया है। छापामारी अभियान में प्रभारी वनपाल विवेक कुमार, वनरक्षी मुकेश कुमार, हरेंद्र राणा, नरेश प्रजापति के अलावा कई होमगार्ड के जवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.