गढ़वा, फरवरी 13 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कैलान के सुरक्षित वन भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए गए मकान को वन विभाग ने ध्वस्त कर दिया। साथ ही आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद सहित आठ लोगों पर केस दर्ज कराया गया। मालूम हो कि 11 फरवरी के अंक में हिन्दुस्तान में भवनाथपुर में वन भूमि पर अवैध कब्जा शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आते हुए विभागीय टीम ने सुरक्षित वन क्षेत्र में जारी अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए एक मकान को ध्वस्त कर दिया। मामले में विभाग ने जिन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने की कारवाई की है उनमें बबन अगरिया पिता सहदेव अगरिया, रामबली यादव पिता जगदीश यादव, देवेंद्र अगरिया पिता रामनाथ अगरिया, बालेश्वर सिंह पिता जीतू सिंह, पुरन सिंह पिता राजदेव सिंह, सुदेश्वर यादव व विशेश्वर यादव ...