रांची, जुलाई 19 -- रांची, संवाददाता। वन भूमि घोटाले में गिरफ्तार पुनीत अग्रवाल समेत तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद सीआईडी कोर्ट में पेश किया गया। सीडीआई ने तीनों से पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया था। पेशी के बाद तीनों को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार भेज दिया गया है। सीआईडी ने पुनीत अग्रवाल के साथ इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की है। बता दें कि बोकारो जिले के तेतुलिया मौजा में 103 एकड़ वनभूमि घोटाले में सीआईडी बोकारो के सेक्टर-12 थाना में दर्ज कांड संख्या 32/2024 को टेकओवर कर जांच कर रही है। सीआईडी ने पिछले दिनों तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुनीत अग्रवाल ने उमायुष नाम की कंपनी के खाते में 3.40 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए थे। इसके बाद इस राशि से सरकारी जमीन की रजिस्ट्री करा ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.