रांची, जुलाई 16 -- रांची, संवाददाता। बोकारो जिले के तेतुलिया मौजा में 103 एकड़ वनभूमि घोटाले में सीआईडी के हाथों गिरफ्तार राजवीर कंस्ट्रक्शन के निदेशक पुनीत अग्रवाल की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर बुधवार को सीआईडी के विशेष न्यायाधीश एसएन तिवारी की अदालत में सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता की ओर से बहस की गई। सुनवाई के दौरान अदालत ने सीआईडी से केस डायरी की मांग की। साथ ही अगली सुनवाई की तारीख 23 जुलाई निर्धारित की है। पुनीत अग्रवाल को सीआईडी ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। उसी दिन देर रात उसे जेल भेज दिया गया था। उसने जमानत की गुहार लगाते हुए 15 जुलाई को याचिका दाखिल की है। पुनीत अग्रवाल ने उमायुष नाम की कंपनी के खाते में 3.40 करोड़ रुपए ट्रांसफर किया था। इसके बाद इस राशि से सरकारी जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई थी। बता दें कि सीआईडी बोकारो के सेक्टर 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.