पौड़ी, फरवरी 14 -- वन विभाग के वन बीट अधिकारियों का कार्यबहिष्कार शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। वन बीट अधिकारियों की हड़ताल से वन विभाग में वनाग्नि सुरक्षा, कंट्रोल वर्निंग, वनाग्नि रोकथाम को लेकर गश्त सहित अन्य कार्य प्रभावित होने लगे हैं। वन बीट अधिकारी नियमाली 2016 लागू किए जाने, एक स्टार सुविधा और आवास भत्ता दिए जाने की मांग को लेकर बीते गुरुवार से अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार पर चले गए है। वन बीट अधिकारियों के कार्य बहिष्कार से फायर सीजन में वन विभाग की मुश्किले बढ़ सकती हैं। शुक्रवार को गढ़वाल वन प्रभाग व सिविल एवं सोयम वन प्रभाग के 40 से अधिक वन बीट अधिकारियों ने मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल कार्यालय परिसर में धरना दिया। इस दौरान धरना देते हुए उत्तराखंड वन बीट अधिकारी/वन आरक्षी संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि वन बीट अधिकारी पिछले लंबे ...