चम्पावत, मार्च 21 -- चम्पावत। लोहाघाट ब्लॉक के बमनकुड़ा के ग्रामीणों ने वन पंचायत में बिना अनुमति सड़क काटने का आरोप लगाया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने एसडीएम और तहसीलदार को ज्ञापन भेज कार्रवाई की मांग की है। बमनकुड़ा निवासी रमेश चंद्र उप्रेती के नेतृत्व में ग्रामीणों ने लोहाघाट की एसडीएम और तहसीलदार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि कुछ दबंगों ने जेसीबी मशीन के माध्यम से वन पंचायत की भूमि में बिना किसी अनुमति के सड़क काटी है। ग्रामीणों के मना करने पर दबं मारपीट ओर गाली गलौच कर रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में जांच कर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम और तहसीलदार ने उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.