कानपुर, अप्रैल 25 -- कानपुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर दफ्तर में वन नेशन, वन इलेक्शन अभियान के तहत 27 अप्रैल को प्रस्तावित महिला सम्मेलन को लेकर रणनीति तैयार हुई। जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता व संचालन महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज सिंह ने किया। जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि 27 अप्रैल को पूर्व मंत्री स्वाति सिंह कानपुर उत्तर, दक्षिण व ग्रामीण के संयुक्त एक राष्ट्र, एक चुनाव अभियान का संयुक्त सम्मेलन ओंकारेश्वर विद्यालय जवाहर नगर में होगा। बैठक में अवधेश सोनकर, लवली सक्सेना, बीना सिंह चौहान, सीमा एमबीए, किरन तिवारी, बबीता निगम, गुंजन शर्मा, अनीता चतुर्वेदी, शुभ्रा अवस्थी और प्रियंका सिंह रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.