देहरादून, नवम्बर 27 -- वन विकास निगम कर्मचारी संघ ने लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। संघ का कहना है कि दो माह से लगातार अनुरोध किए जाने के बावजूद प्रबंधन स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसको लेकर 16 दिसंबर को निगम मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा और घेरा-डालो, डेरा-डालो आंदोलन की घोषणा की जाएगी। संघ के अध्यक्ष टीएस बिष्ट ने आरोप लगाया कि 2019 से सेवानिवृत्त कार्मिकों के देयक अब तक रोके गए हैं, जिससे कई कर्मचारी मानसिक पीड़ा में हैं और कई का निधन भी हो चुका है। उनका कहना है कि लगभग 100 करोड़ रुपये के देयकों को रोककर प्रबंधन इसे लाभ दिखा रहा है। महासचिव दिवाकर शाही ने चेतावनी दी कि यदि समय पर समाधान नहीं हुआ, तो आगामी आंदोलन में पूर्व सेवारत कर्मचारी भी शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.