बदायूं, फरवरी 12 -- बदायूं, संवाददाता। कोर्ट के आदेश पर तीन वन दरोगा और एक वन रक्षक पर दर्ज गैंगरेप मुकदमे में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस दौरान सामने आया कि संबंधित वन दरोगा ने 11 जनवरी को मुजरिया थाने में उसी मोहल्ले के चार लोगों पर हरे व खड़े पेड़ काटने का मुकदमा दर्ज कराया था, जहां की रहने वाली महिला ने गैंगरेप के आरोप लगाते हुए मुकदमा कराया है। वन दरोगा की ओर से यह भी कहा गया था कि आरोपियों ने टीम को झूठे रेप के मुकदमे में फंसाने की पहले ही धमकी दी थी। फिलहाल पुलिस ने महिला को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है और पूरे प्रकरण की कड़ियों को जोड़कर पड़ताल आगे बढ़ा रही है। सहसवान रेंज में तैनात वन दरोगा सूरज मोहन ने मुजरिया थाने में दी गई तहरीर में बताया था कि 10 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव रसूला में हरे पेड़ों का अवैध कटान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.