हल्द्वानी, फरवरी 24 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) ने आरोही संस्था सतोली के साथ मिलकर सोमवार को वन तुलसी (ऑरिगेनो) पर कार्यशाला का आयोजन किया। परियोजना समन्वयक डॉ. नंदन ओझा ने ग्रामीण महिलाओं को वन तुलसी की वैज्ञानिक तरीके से खेती करने समेत कई जानकारियां दीं। कार्यशाला में दियारी, सिमायल, सतोली, सातखोल लवेशाल के 40 से ज्यादा ग्रामीणों ने हिस्सेदारी की। यूओयू के डॉ. वीके शर्मा, सीमैप से डॉ. यतीश पंत, आरोही संस्था से डॉ. नारायण सिंह बिष्ट, संजय सिंह बिष्ट, पूरन नयाल, बसंत थापा, नरेंद्र सिंह बिष्ट, पंकज तिवारी, पूरन कबड़वाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...