अयोध्या, फरवरी 17 -- अयोध्या। वाहन स्वामियों को प्रदेश सरकार की ओर से वन टाइम टैक्स योजना से लाभान्वित करने के लिए 20 और 21 फरवरी को संभागीय परिवहन कार्यालय में परिवहन मेला आयोजित होगा। यह जानकारी देते हुए एआरटीओ प्रशासन डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि कार्यालय सभागार में प्रातः 10 बजे से सायं पांच बजे तक परिवहन मेला आयोजित होगा। मेले में सभी वाहन स्वामी उपस्थित सरकार की जनहितकारी एवं कल्याणकारी योजना का लाभ उठा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...