फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 3 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। रोहिला वन क्षेत्र में दो नीलगाय को मारकर एक नीलगाय पर निशाना साधते समय वन विभाग की टीम ने फिरोजाबाद जिले के पांच शिकारियों समेत छह को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से बंदूक और धारदार हथियार बरामद कर लिए गये हैं। इनकी दो बाइकें और एक चार पहिया वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से इन सभी को जेल भेज दिया गया। शुक्रवार की दोपहर 1:30 बजे सूचना मिली कि डुबका के पास रोहिला वन ब्लाक में शिकारी नीलगाय का शिकार कर रहे हैं। इस सूचना पर क्षेत्रीय वन अधिकारी अनूप कुमार, दरोगा ताविश अहमद, राहुल सक्सेना, अमित कुमार, वन रक्षक सचिन कुमार, मोहित सक्सेना क ो साथ लेकर मौके पर पहुंचे। दोपहर 2:30 बजे रोहिला वन ब...