सोनभद्र, मार्च 6 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय वन रेंज के डूभा और संवरा सीमा पर स्थित क्षेत्र में वन भूमि पर कुछ लोगों की ओर से अवैध कब्जा किया जा रा है। वन भूमि को खाली कराने में विभाग की ओर से काई कार्रवाई के बजाय महज खानापूर्ति तक ही सिमटी नजर आ रही है। बभनी वन रेंज के डूभा वन क्षेत्र में डूभा और संवरा बार्डर पर सड़क किनारे लगे वन क्षेत्र पर धीरे-धीरे कब्जा किया जा रहा है। वन विभाग की तरफसे लगाए गए पिलर को लकड़ी से घेर दिया गया। साथ ही साथ वन क्षेत्र में आम आदि के पेड़ लगाकर कब्जा किया जा रहा है। जंगल के समीप रहने वाले डूभा गांव के लोगों ने बभनी रेंज में डूभा गांव वन भूमि पर धीरे-धीरे कब्जा किया है। अवैध कब्जों के कारण दिन प्रतिदिन वन भूमि का क्षेत्रफल सिकुड़ता जा रहा है। लेकिन वन विभाग अनजान बना हुआ है। इसी वन क्षेत्र से अवैध खनन कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.