कानपुर, फरवरी 11 -- कानपुर देहात, संवाददाता। राजपुर थाना क्षेत्र के यमुना बेल्ट के गांवों में तेंदुए की चहल कदमी से ग्रामीण दहशत में है। वन कर्मी बीहड़पट्टी में डेरा डालकर तेंदुए की तलाश में खाक छान रहे हैं, लेकिन अभी तक वह वन कर्मियों के हाथ नहीं लग सका। इधर सोमवार शाम को गुबार गांव के एक घोडे़ को तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया। इसके बाद दहशतजदा ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हो रहे हैं। गुबार, बिहरा, भाल, पिचौरा व दिबैर आदि में कहीं से भटककर आए तेदुएं की चहल कदमी से गांवों में दहशत का माहौल बना है। तेदुएं की चहल कदमी की सूचना के बाद वन कर्मियों की टीम इन गांवों से सटे जंगल में तेदुंए की तलाश में छापेमारी कर रही है। जंगल की खाक छानने के बाद भी तदुआ अभी तक वन कर्मियों को खोजे नहीं मिल सका। जबकि गुबार को तेंदुए ने गुबार गांव के रहने वाले धनीरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.