पिथौरागढ़, अप्रैल 4 -- पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से लगे ओढ़माथा के जंगल में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की सौडलेख क्रू स्टेशन टीम व फायर वाचर मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बेकाबू आग को किसी तरह बुझाया। डीएफओ आशुतोष सिंह का कहना है कि वनाग्नि की घटनाओं को रोकथाम को कर्मचारी दिन के साथ ही रात में भी तत्परता से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आमजन से भी विभाग का सहयोग करने, जंगलों में आग न लगाने व अन्य को भी वन संरक्षण के लिए प्रेरित करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.