पिथौरागढ़, फरवरी 13 -- वन आरक्षी संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार शुरु कर दिया है। 15 फरवरी से फायर सीजन शुरु होगा, जनपद में पहले से ही कई जगह जंगल सुलग रहे हैं। ऐसे में वन कर्मियों का कार्यबहिष्कार लंबा चला तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। गुरुवार को प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय परिसर में वन आरक्षी धरने पर बैठे। वन आरक्षियों का कहना है कि उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। लंबे समय से वह अपनी मांगों को लेकर पूर्व में सांकेतिक विरोध कर रहे थे। शासन व प्रशासन की ओर से मांगों की अनदेखी करने पर आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ रहा है। वन बीट अधिकारी व आरक्षी संघ के जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह देऊपा ने कहा कि उत्तराखण्ड अधीनस्थ वन सेवा नियमावली 2016 को दुबारा लागू किया जाए। वन आरक्षियों की पदोन्नति भी समय पर की जाए। जिसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.