बिजनौर, दिसम्बर 30 -- वन आरक्षी प्रशिक्षण (दूसरे सत्र) के प्रशिक्षार्थियों के दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रशिक्षु वन आरक्षियों को कर्तव्य निष्ठा सम्बन्धी शपथ दिलाई गई। मंगलवार को दीक्षान्त समारोह के मुख्य अतिथि कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने खेल के मैदान में गार्ड आफ ऑनर लेने के बाद परेड का निरीक्षण कर प्रशिक्षणार्थियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। इसके बाद मुख्य भवन के आडिटोरियम हॉल में राष्ट्रगान के साथ तत्पश्चात् मुख्य अतिथि डॉ.साकेत बडोला सहित अन्य विभागीय अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित करके समारोह आरम्भ किया गया। प्रशिक्षण केन्द्र के वन क्षेत्राधिकारी इंद्र सिंह बिष्ट द्वारा वर्तमान वन आरक्षी प्रशिक्षण की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। प्रशिक्षण केन्द्र के निदेशक अमित ग्वासा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.