सिमडेगा, फरवरी 15 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के छोटकाडुईल में ग्राम सभा द्वारा वन अधिकार अधिनियम, के तहत पेसा नियमावली पारित होने पर वन भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम केवल उत्सव का अवसर नहीं था, बल्कि ग्राम सभा की एकता, अधिकारों के प्रति जागरूकता और सामुदायिक सशक्तिकरण का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा। वन अधिकार अधिनियम एवं जंगल प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की गई। सामुदायिक वन अधिकार के अंतर्गत जंगलों के संरक्षण, संवर्धन और सतत प्रबंधन को लेकर ग्रामवासियों ने अपने विचार साझा किए और भविष्य की कार्ययोजना पर मंथन किया। पेसा नियमावली 2025 पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया। मौके पर ग्राम सभा द्वारा मुख्यमंत्री को देने के लिए एक आवेदन भी तैयार किया गया। जिसमें जर्जर सड़क की मरम्मत, विद्यालय की जर्जर छत की मरम्मत और स्कूल में डीप बोरिंग एवं नल-जल स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.