लातेहार, अक्टूबर 7 -- बेतला, प्रतिनिधि। वन्य प्राणी सप्ताह पर पर्यटकों के लिए बेतला नेशनल पार्क मंगलवार (साप्ताहिक बंदी) के दिन भी खुला रहा। जिसका भरपूर लाभ बेतला में रूके हुए पर्यटकों ने लिया। इसदिन भी विभिन्न जगहों से आए सैकड़ों पर्यटक पार्क में विचरण करते हिरण, हाथी,मोर,बाईसन,बारहसिंगा आदि जानवरों का करीब से दीदार किया और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। हालांकि होटल न्यू पार्क बेतला के संचालक तैय्यब अंसारी,ड्रीमलैंड के मुकेश भूईंया,अराध्या रिसोर्ट के संजय पाठक आदि ने मंगलवार को साप्ताहिक बंदी होने की वजह से कुछ पर्यटकों के लौट जाने की बात बताई।इस संबंध बेतला रेंजर उमेश कुमार दूबे ने सिर्फ वन्य प्राणी सप्ताह को लेकर मंगलवार को पार्क खुला रखने की बात बताते कहा कि एनटीसीए के गाइड लाइन में कोई बदलाव नहीं हुआ है।अगले मंगलवार से पार्क पूर्वव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.