रिषिकेष, अक्टूबर 3 -- सरदार भगवान सिंह यूनिवर्सिटी में लच्छीवाला रेंज के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वन्य जीव संरक्षण सप्ताह मनाया। जिसमें छात्र-छात्राओं को वन्य जीवों की महत्ता और उनके संरक्षण का संदेश दिया गया। शुक्रवार को बालावाला स्थित सरदार भगवान सिंह यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वन्य जीव केवल जंगलों की शोभा नहीं, बल्कि हमारी अनमोल प्राकृतिक धरोहर हैं। उनकी रक्षा करना समाज के हर वर्ग का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि वन्य जीव पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वन्य जीवों की रक्षा केवल वन विभाग का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का साझा दायित्व है। इसके बाद लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को वन्य जीव संरक्षण की शपथ दिलाई ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.