कोटद्वार, नवम्बर 25 -- नन्ही दुनिया भावी राष्ट्र समिति के अध्यक्ष एवं डॉ. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के छात्र संघ महासचिव अनुराग कंडवाल ने कहा है कि वन्य जीव संरक्षण से पूर्व पर्वतीय जन संरक्षण पर कार्य किया जाना चाहिए। छात्र संघ चुनाव में विजय प्राप्त करने के बाद मंगलवार को अपने मूल गांव बनाली पहुंचने के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में दिन के समय भी बाघ के गुर्राने की आवाज आना अत्यंत भयावह और चिन्ताजनक संकेत है। उन्होंने कहा कि जगह-जगह गुलदार और बाघ के हमलों से लोगों की मौत की घटनाएं लगातार हो रही हैं, लेकिन शासन-प्रशासन आज भी गहरी नींद में है। आज वन्य जीव संरक्षण से पहले पर्वतीय जन संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। गांवों में लोग खेती नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि सुअर...