मुरादाबाद, अक्टूबर 8 -- वन्य जीव सप्ताह 2025 के उपलक्ष में डब्ल्यूडब्ल्यू इंडिया नई दिल्ली और राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज ने संयुक्त रूप से जन-जागरूकता का कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान वन्य जीव संरक्षण पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी कॉलेज परिसर में किया गया। इस दौरान डब्ल्यूडब्ल्यू इंडिया के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी उमेश श्रीमाली ने कार्यक्रम में वन्य-जीव एवं जल संरक्षण से संबंधित व्याख्यान दिया। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाध्यापक धीरेंद्र यादव ने भी जल और वन्य जीव संरक्षण से संबंधित जानकारी दी। कार्यक्रम का मुख्य संचालन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष विपुल सूर्यवंशी ने किया। इस दौरान वन्य जीव संरक्षण पर चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार, तीसरा पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर आश...