ललितपुर, नवम्बर 11 -- दुर्घटनाओं में लगातार हो रहीं मौतों के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अधिकारियों से सम्पर्क साधा है। डीएफओ ललितपुर ने पीडी एनएचएआई को पत्र लिखकर दुर्घटना बाहुल्य छह किलोमीटर के हिस्से में अंडरपास याफिर एलिवेटेड हाईवे बनाने को आवश्यक बताया है। परियोजना निदेशक एनएचएआई सागर सेक्शन को लिखे पत्र में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने बताया कि झांसी-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग के किलोमीटर 130 से 140 के मध्य वन्यजीवों के सुरक्षित आवागन के लिए आवश्यक कदम उठाने जरूरी हो गए हैं। यह हिस्सा ललितपुर जनपद के गौंना वन रेंज क्षेत्र से गुजरता है। यह एक सक्रिय वन्यजीव कॉरिडोर है। जहां तेंदुआ सहित अन्य वन्य जीवों का नियमित आवागमन रहता है। सितम्बर माह में इसी रा...