कोडरमा, अक्टूबर 5 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वन्यप्राणी प्रमंडल हजारीबाग के तत्वावधान में कोडरमा में वन्यप्राणी सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को वन्यप्राणी कार्यालय कोडरमा से प्रभात फेरी सह जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में स्कूली बच्चे, वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। कार्यालय परिसर से शुरू हुई रैली समाहरणालय परिसर तक पहुंची। इस दौरान बच्चों ने "वन्यप्राणी और वन की सुरक्षा" जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। रेंज ऑफिसर राम बाबू कुमार ने बताया कि एक सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से वन्यप्राणी और वनों के महत्व को जनता के बीच उजागर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वन्यप्राणी के बिना मानव जीवन अधूरा है और सभी को इसकी सुरक्षा के प्रति सजग रहने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.