बहराइच, नवम्बर 5 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज के इमामगंज इलाके के बरूहा गांव में मंगलवार रात मूंजा घास के पास खड़े बालक पर वन्यजीव ने झपट्टा मार खींच लिया। उसके साथ आ रहे पिता व बहन ने बालक को पकड़ कर खींच लिया। वन्यजीव भाग लिया। हमले में बालक का चेहरा पंजे से गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना पुलिस व नानपारा रेंज अफसरों को दी गई। पुलिस व वन महकमे की टीम मौके पर पहुंचे। घायल को नानपारा सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। नानपारा / बलहा संवाद के अनुसार नानपारा कोतवाली के इमाम गंज के बरूहा बितनिया गांव निवासी मनोज कुमार अपनी बेटी रजनी (10), बेटा आदित्य (6) के साथ रात नौ बजे पैदल घर आ रहे थे।साईकिल हाथ से मनोज थामे चल रहा था। इसी दौरान आदित्य को लघुशंका की आशंका हुई। तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.