लातेहार, जनवरी 29 -- लातेहार संवाददाता। पीटीआर में पिछले कई माह से वन्यजीवों की तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क को खंगाल रही वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) सेंट्रल रीजन और वन विभाग की संयुक्त टीम को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने वन्य-जीवों की तस्करी में संलिप्त अंतरराज्यीय गिरोह के दो तस्करों को छत्तीसगढ़ के सामरी (कुसमी) से बीते मंगलवार (27 जनवरी)को 2.9 केजी पैंगोलिन शल्क के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। टीम की यह कार्रवाई अंतरराज्यीय तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी चोट बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गत 26 जनवरी 026 (सोमवार)को डब्ल्यूसीसीबी को गुप्त सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला अंतर्गत कुसमी के कंजिया रोड स्थित प्रियम लॉज के पास कुछ लोग प्रतिबंधित पैंगोलिन शल्क के अवैध खरीद-बिक्री करनेवाले हैं। सूचना मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.