लोहरदगा, जनवरी 30 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के अग्रणी स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर गांधीवादी, सामाजिक कुरीतियों के प्रबल विरोधी, वर्ष 1932 और 1942 में जेल यात्रा में गए स्व बुद्धन सिंह की जयंती व 54वीं पुण्यतिथि शनिवार 31 जनवरी को मनाई जाएगी। शहर के बुद्धन सिंह लेन में उनकी प्रतिमा में पूर्वाहन 11 बजे उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। स्मारक समिति के संयोजक सुधीर अग्रवाल ने जिले के सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक, व्यवसायिक, शैक्षणिक आदि संगठनों व आम जनों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है। बुद्धन सिंह राय साहब बलदेव साहू और देश के पूर्व राष्ट्रपति डा राजेन्द्र प्रसाद के बेहद निकट थे। वह लोहरदगा के स्वतंत्रता सेनानियों के बीच सेनानायक थे। उनके नायकत्व का ही प्रभाव था कि नगर के देश प्रेमियों से लेकर टाना भगतों का दल भी उनके साथ था। ...