चंदौली, फरवरी 8 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। राजदरी जलप्रपात परिसर में शनिवार को वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एनडीआरएफ के डीआईजी मनोज कुमार शर्मा ने टीम के साथ वन कर्मियों को प्रशिक्षित किया। कार्यशाला में वनाग्नि से होने वाले नुकसान, बचाव के उपाय एवं त्वरित राहत कार्यों को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं एनडीआएफ के जवानों ने आग से बचाव का पूर्वाभ्यास किया। डीआईजी मनोज कुमार शर्मा ने कार्यशाला में वन अग्नि की घटनाओं से निपटने के लिए विभागीय समन्वय, त्वरित कार्रवाई एवं स्थानीय स्तर पर जागरूकता को अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि समय रहते सतर्कता और प्रशिक्षण से वन संपदा को होने वाले बड़े नुकसान को रोका जा सकता है। डीएफओ बी शिव शंकर ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश...