सहारनपुर, फरवरी 4 -- प्लास्टिक प्रदूषण पर अंकुश तथा नाजुक वन पारिस्थितिकी तंत्र को बचाने को शिवालिक की मोहंड रेंज में 'मिशन प्रकृति शुद्धि' अभियान चलेगा। वनों को पॉलीथीन मुक्त बनाने व पर्यावरणीय शुद्धि का यह अभियान मोहंड रेंज द्वारा वन गुर्जरों, स्थानीय नागरिकों व स्कूली बच्चों की मदद से शुरू किया गया है। मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष चौ मांगेराम के नेतृत्व में शुरू हुए अभियान में वनकर्मियों, वन गुर्जरों स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों की टीमों ने वन मार्गों और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया तथा पॉलीथीन और अन्य प्लास्टिक कचरा एकत्र किया। साथ ही लोगों को प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों, वनों और वन्यजीवों पर इसके असर तथा जिम्मेदार और सतत जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता के बारे में जागरूक किया गया। जिपं सदस्य दुबे...