गिरडीह, अक्टूबर 29 -- झारखंडधाम। झारखंड में वन तेजी से कम हो रहे हैं। वन विनाश के मामले में गिरिडीह का स्थान अव्वल है। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश वर्मा ने मंगलवार को एक प्रेस बयान जारी कर धुरैता मोड़ में कहीं। इस संबंध में उन्होंने जिले के उपायुक्त को पत्र लिखकर मांग की है कि जिलेभर में चल रहे अवैध आरा मिलों को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। वन उजड़ रहे हैं। पुराने पेड़ उजड़ रहे हैं। लिप्टस की तस्करी हो रही है। अवैध उत्खनन हो रहा है। बालू की तस्करी हो रही है। गांव-गांव में पेड़ों की कटाई करवाई जा रही है। अवैध आरा मिल के कारण पेड़ों की कटाई जा रही है। सरकारी वनों से पेड़ों की कटाई इसी के कारण हो रही है। कहा कि वैध आरा मिल जिले में उंगलियों पर हैं लेकिन हर प्रखंड में दर...