बरेली, मार्च 7 -- बनारस में खिलौने बेंचने गए मीरगंज के व्यक्ति की रात में अचानक हालत बिगड़ गई। साथी उनको अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। साथी शव लेकर घर लौटे। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। मीरगंज कस्बा के मोहल्ला शेखूपुरा निवासी फईम (40)पुत्र सलीम मेलों में बच्चों के खिलौने बेंचते हैं। फईम गत दिनों साथियों के साथ वनारस में खिलौने लेकर गए थे। गुरुवार की शाम को उन्होने साथियों के साथ खाना खाया। खाना-खाकर वह सो गए। सुबह तीन बजे अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। वह बेसुध हो गए। साथी इश्त्खार अहमद आदि उनको उठाकर अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। साथियों ने अचानक उनकी मौत होने की सूचना परिजनों को दी। सूचना से घर में कोहराम मच गया। साथी बनारस से शव लेकर घर पहुंचे। परिवार के वशीर अहमद ने बताया फईम अहमद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.