बिजनौर, फरवरी 7 -- कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज में वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह का समापन किया गया। इस मौके पर वनाधिकारियों ने जनसहयोग के लिए लोगों का आभार जताया। शनिवार को कार्बेट टाइगर रिजर्व कालागढ़ रेंज के तहत वर्कचार्ज कालोनी में बैठक हुई। रेंजर नन्द किशोर रूवाली ने कालागढ रेंज के सीमावर्ती ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। लोगों को वनाग्निकाल के दौरान वनों के महत्व सम्बन्धी विस्तृत जानकारी दी गई। वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत विभिन्न विद्यालयों, गांवों तथा बाजारों में अग्नि सुरक्षा संबंधी गोष्ठी गोष्ठियां आयोजित करके लोगों को जागरूक किया गया। मानव -वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए वन क्षेत्र में प्रवेश न करने तथा घरों के आस-पास प्रकाश व्यवस्था और सफाई रखने की हिदायत दी गई। बैठक में भारत सिंह रावत, सरत सिंह बिष्ट, रि...