पिथौरागढ़, अप्रैल 6 -- मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं धीरज पांडे ने गुरना क्रू स्टेशन व डीडीहाट रेंज में स्थित सानदेव नर्सरी,कैपा के अधीन मृदा व जल संरक्षण कार्यों का निरीक्षण किया। बीते दिन निरीक्षण में पहुंचे मुख्य वन संरक्षक पांडे ने क्रू स्टेशनों में अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, जल स्रोतों की स्थिति व फील्ड स्टाफ के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वनाग्नि की रोकथाम, निगरानी व त्वरित नियंत्रण के लिए पूरी सतर्कता बरतने और किसी भी स्तर पर लापरवाही न करने के निर्देश दिए। सानदेव नर्सरी में बुरांश, काफल, तेजपात सहित स्थानीय उपयोगी प्रजातियों के वैज्ञानिक तरीके से संरक्षण एवं प्रवर्धन की बात कही। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिला सहभागिता को प्रोत्साहित कर आजीविका संवर्द्धन की संभावनाओं पर बल दिया गया। जल संग्रहण के लिए एलडीपी टैंक,वर्मी कंपोस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.