हल्द्वानी, जनवरी 15 -- भीमताल। विकास भवन सभागार में गुरुवार को जिला स्तरीय वनाग्नि सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएफओ आकाश गंगवार ने वनाग्नि की रोकथाम के लिए बनाई गई कार्य योजना की जानकारी दी और वनाग्नि की रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों के बारे में बताया। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने वनाग्नि रोकथाम के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग लेने को कहा। स्थानीय लोगों को जोड़कर जागरूकता बैठक आयोजित करने और स्थानीय वन समितियों, युवा व महिला मंगल दलों, आपदा मित्रों, महिला स्वयं सहायता समूह को सक्रिय करने के निर्देश दिए। पुरानी फायर लाइन की सफाई का कार्य तेजी के साथ पूरा कर नई फायर लाइन वनाग्नि से पूर्व बनाने को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने जंगलों से पिरूल एकत्रित करने के संबंध में की जा रही कार्रवाई को युद्ध स्तर पर पूरा करने को कहा। इसके ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.