पीलीभीत, मार्च 7 -- राजकीय डिग्री कालेज हेमपुर में वनस्पति विज्ञान की संगोष्ठी व प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डा. सतेन्द्र कुमार ने संगोष्ठी का मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। विभागाध्यक्ष डा. वेदप्रकाश के निर्देशन में आयोजित सेमिनार में आदित्य, रुकमणि, नैना कश्यप, रामवीर, पोस्टर प्रतियोगिता में जागृति, नैना, सुनैना, झलक, क्विज में रामवीर, साक्षी व स्वालिया अंसारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में डा. अनुजा अग्रवाल, डा. प्रज्योति सिंह, डा. दिनेश कुमार ने जज की भूमिका निभाई। सत्यभान सिंह, सुरेंद्र प्रताप, अमरजीत, राजीव व छात्रों का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.