बागपत, मई 29 -- वनस्थली पब्लिक स्कूल में आकाश इंस्टीट्यूट द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए कैरियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किया। जिसमें छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा करियर चयन से संबंधित मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सत्र को अनेक वक्ताओं द्वारा संबोधित किया गया। आईआईटी जोधपुर से अनिरुद्ध ने छात्रों को संबोधित किया, जिसमें नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों का माध्यम बताया। छात्रों को सुनियोजित अध्ययन, समय प्रबंधन का महत्व व स्पष्ट लक्ष्यों को निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के तरीकों पर प्रकाश डाला। विद्यालय प्रबंधक हर्षित जैन ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। कहा कि कैरियर काउंसलिंग सत्र छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक अनुभव रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्रों की उपस्थिति रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.