लोहरदगा, नवम्बर 23 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा के किस्को में वनवासी कल्याण केंद्र द्वारा रविवार को जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बुजुर्ग, गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पड़हा बेल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण भगत, वनवासी कल्याण केंद्र के संचालक मंगल उरांव, सरस्वती शिशु मंदिर किस्को के सचिव लाल प्रकाश कुमार नाथ शाहदेव, प्रधानाध्यापक बिनोद सिंह, भाजपा प्रखण्ड अध्यक्ष राजकुमार मुंडा, नंदकिशोर साहू, प्रकाश कुमार उर्फ मंटू एवं अंजू देवी उपस्थित रहे। अतिथियों ने बिरसा मुंडा व भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। भाजपा प्रखण्ड अध्यक्ष राजकुमार मुंडा ने कहा कि बिरसा मुंडा का जन्म 1875 में खूंटी के उलिहातू में हुआ था। उन्होंने अंग्रेजी शासन के खिलाफ ...