लोहरदगा, अगस्त 12 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के सबसे पुराने सामाजिक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संगठन वनवासी कल्याण केंद्र लोहरदगा की नगर महिला समिति की महिलाओं ने कचहरी परिसर स्थित एसआईआरबी बटालियन मुख्यालय पहुंचकर वहां तैनात बटालियन कमांडेंट और अन्य अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधा। राष्ट्र रक्षा बंधु के रूप में तमाम महिलाओं ने रक्षा सूत्र बांधकर उनके मनोबल को बढ़ाया। महिलाओं ने कहा कि आप सभी अपने घरों से दूर बहनों से दूर रहकर हम सभी की सुरक्षा कर रहे हैं। हम सभी बहनें आपके साथ हैं। इस रक्षाबंधन के साथ हम सभी आपकी बहनें बनकर आई है। नगर महिला समिति अध्यक्ष सुमन राय के नेतृत्व में नगर महिला समिति की अन्य सदस्यों ने जाकर देश के रक्षक नौजवान भाइयों के साथ हर्ष उल्लास पूर्ण वातावरण में रक्षाबंधन का उत्सव मनाया जिसमें भाइयों एवं बहनों में खुश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.